16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम की गिरफ्तारी पर ये बोले डीजीपी ओपी सिंह

कासगंज हिंसा मामले में 121 से ज्यादा गिरफ्तार, चंदन गुप्ता को गोली मारने वाला सलीम पुलिस की गिरफ्त में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 31 Jan 2018, 4:54 PM IST

kasganj salim arrested

kasganj salim arrested

लखनऊ. कासगंज हिंसा के दौरान चंदन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है। वहीं इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस टीमें सर्विलांस पर विशेष तौर से कार्य कर रही है। वहीं फिलहाल कासगंज में स्थिति बीच-बीच में बिगड़ने से पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकन्नी है।

यह भी पढ़ें - जस्टिस एसएन शुक्ला पर महाभियोग.. मेडिकल घोटाले से जुड़ा है मामला

डीजीपी ने कहा सर्विलांस पर था सलीम
यूपी डीजीपी ओपी सिंह खुद कासगंज हिंसा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी व चंदन गुप्ता पर गोली चलाने वाले सलीम को यूपी एसटीएफ ने सर्विलांस पर लिया हुआ था। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सलीम की गिरफ्तार बड़ी कामयाबी है। इस मामले में जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारियां भी होगी। उन्होंने बताया कि कासगंज में अब स्थिति सामान्य है। एसआईटी वीडियो, मोबाइल सर्विलांस व अन्य माध्यमों से केस से जुड़े सबूत एकत्र कर रही है।
वहीं एडीजी आगरा जोन अजय आनंद के मुताबिक चंदन गुप्ता हत्याकांड में सलीम के आलावा वासिम और नसीम भी मुख्य आरोपी है। फिलहाल दोनों अभी फरार हैं। एडीजी के मुताबिक यह तीनों भाई है।

8 एफआईआर, 121 से ज्यादा गिफ्तार
पुलिस ने कासगंज हिंसा के मामले में अब तक आठ एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं 121 से ज्यादा लोगों को गिफ्तार किया है। कासगंज में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था। इसमें चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरा शहर साम्प्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गई। कई दुकानें, वाहन फूंक दिए गए। आगजनी और जमकर उपद्रव हुआ, जिसे काबू करने के लिए पुलिस फोर्स, पीएसी, रैपिड ऐक्शन फोर्स (आरएएफ) को मोर्चा संभालना पड़ा।