16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज हिंसा मामले में भाजपा को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज कर दी ये बड़ी मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मृतक चंदन को शहीद का दर्जा दिये जाने संबंधी याचिका भी खारिज कर दी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 31 Jan 2018, 7:33 PM IST

allahabad high court

लखनऊ. कासगंज हिंसा में एक नया मोड़ आया है। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को ही बयान दिया था कि चंदन गुप्ता के परिजनों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए और कम से कम 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिये। भाजपा की इस मांग को बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इस मामले में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मृतक के परिजनों को 20 लाख की मदद दे चुकी है। सरकार ने यही उचित राशि समझी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने चंदन को शहीद का दर्जा दिये जाने संबंधी याचिका खारिज कर दी। गौरतलब है कि इस संबंध में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में मृतक चंदन के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा व शहीद का दर्जा देने के साथ ही मामले की एनआईए से जांच किए जाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार मुआवजा दे चुकी है, वहीं मामले में पहले से ही जांच जारी है।

याचिका में ये थीं मांगे
याचिका में मांग करते हुए कहा गया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए, इसलिए एनआईए या किसी दूसरी सक्षम एजेंसी से इसकी जांच कराई जाए। साथ ही चंदन को शहीद का दर्जा देते हुए उसके परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। ये याचिका बीजेपी नेता एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव व हिंदू पक्षकार और वकील हरि शंकर जैन ने दायर की थी।

अखिलेश यादव ने भी की थी 50 लाख की मांग
इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कासगंज हिंसा की घटना पर संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने योगी सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिये जाने की मांग की थी। साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि दबिश और कार्रवाई के नाम पर निर्दोषों पर अत्याचार न हो। उन्होंने कहा था कि जान माल की सुरक्षा के साथ जनता के नुकसान की भरपाई का हो इंतज़ाम।

डिप्टी सीएम बोले- आरोपियों को पाताल से खींच लाएंगे
इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंदन हत्याकांड के शूटर सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। उधर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि इस मामले में दोषी सभी आरोपियों को पाताल से खींचकर लायेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कासगंज हिंसा मामले में कहा कि जो दोषी है, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सतर्कता से प्रयास कर कई लोगों को पकड़ा है, जो लोग गड़बड़ी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कासगंज मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने भी कहा था कि इस मामले में महत्वपूर्ण क्लू उनके पास हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किये जाएंगे।