उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिव्यांगों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त है। 40 प्रतिशत या इससे अधिक की दिव्यांगता वाले लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है। वहीं, 80 फीसदी या अधिक दिव्यांगता वाले के एक साथ एक अन्य को भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा मिलती है। वर्तमान की व्यवस्था में दिव्यांगों को अपना प्रमाण पत्र कंडक्टर को दिखाना होता है। जिसके बाद कंडक्टर मैनुअली यात्रा का विवरण लिखते हैं। इस कारण कई बार कंडक्टर से गलती भी होती है। साथ ही कई बार प्रमाण पत्र को लेकर दिव्यांगों और कंडक्टर के बीच विवाद भी होते हैं।