सीएम योगी के खिलाफ फूकेंगे चुनावी बिगुल
अमिताभ ठाकुर ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के विरुद्ध आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम गैरलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किए, वह इनके विरोध में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, फिर चाहे आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ें।