लखनऊ मेल (गाड़ी संख्या 12229/12230) अब कुल 23 कोचों के साथ संचालित होगी। इसमें आठ स्लीपर, चार जनरल, तीन थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, तीन सेकंड एसी, एक फर्स्ट एसी, और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।
इस पुनर्गठन का उद्देश्य आम यात्रियों को अधिक किफायती और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो वीआईपी ट्रेन का अनुभव लेना चाहते हैं लेकिन सीमित साधनों के कारण ऐसा नहीं कर पाते थे।