अधिसूचना में बताया गया है कि, खेत की जुताई-बुआई, उत्पादन, उगाना-काटना, भंडार करना, उपज को मंडी के लिए तैयार करना, मंडी में देना या मंडी तक पहुंचाने जैसे कृषि कार्य माने गए हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के म्यूनिसिपल या कैंटोनमेंट की सीमा के छह किमी के भीतर के फार्म के श्रमिक व मशरूम की खेती में लगे श्रमिक भी दायरे में आएंगे। वन या काष्ठ कला संबंधी कार्य जो खेती के साथ किए जाते हैं के अतिरिक्त दुग्ध उद्योग, पशुधन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन के कार्य भी इस श्रेणी में रखे गए हैं। मजदूरी की प्रति घंटा दर किसी भी सूरत में दैनिक दर के छठवें हिस्से से कम नहीं होगी।