उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को चेतावनी देते हुए एक नया नियम बनाया है। योगी सरकार ने खेतों में नुकीले तार लगाने पर बैन लगा दिया है। कोई भी किसान अब अपने खेतों में नुकीले तार, कांटेदार तार, ब्लेड वाली तार अब नहीं लगा सकेंगा। अगर यूपी में कोई किसान ऐसा करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश न मानने पर किसान को जेल भी जाना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में सूबे के सभी जिला अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश का पालन सख्ती से करवाने की बात कही है। किसान पहले खेतों में बाड़ नहीं लगाता था। पर आवारा पशुओं के अचानक खेतों में प्रवेश करने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता था। जिस वजह से यूपी के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस से बचाव करने के लिए किसान खेतों में नुकीले तारों की बाड़ लगाने लगे।