लखनऊ.Government Buildings litup with Tricolor Lights on Independece Day. 15 अगस्त, 2021 को आजादी के 75 साल (Independence Day) पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। इस खास मौके को योगी सरकार हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के सभी सरकारी भवनों को दुल्हन की तरह सजा दिखेगा। राजधानी की ऐतिहासिक व सरकारी इमारतें रोशनी से जगमग होगी। सरकारी भवनों को तीन रंगों की झालर से सजाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम की मूर्तियों की साफ सफाई कराकर उल्लास पूर्ण वातावरण में 15 अगस्त को माल्यार्पण किया जाएगा।