8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपति शास्त्री को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर भाजपा के रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। रमापति शास्त्री आठवीं बार विधायक होकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Mar 2022, 4:59 PM IST

रामपति शास्त्री को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

रामपति शास्त्री को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर भाजपा के रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रमापति शास्त्री आठवीं बार विधायक होकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए है। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने की वजह से राज्यपाल ने उनको प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था।

नए प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे शपथ

नए प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री अब 28 तथा 29 मार्च को विधान भवन में नवनिर्वाचित विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रमापति शास्त्री के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वरिष्ठ विधायकों भाजपा के सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, फतेह बहादुर सिंह व रामपाल वर्मा के साथ ही सपा के माता प्रसाद पाण्डेय को भी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें : यूपी कैबिनेट में छह मंत्री ऐसे जो न एमएलए हैं न एमएलसी, हैरान है जनता

रमापति आठवीं बार चुने गए एमएलए

गोंडा जिले की मनकापुर सीट से विधायक रमापति शास्त्री 1974 में पहली बार छठी विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से रमापति शास्त्री सातवीं, दसवीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं और 17वीं विधानसभा में सदस्य रहे। इस बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। मनकापुर विधानसभा से रमापति शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के रमेश गौतम को 42,396 हजार मतों से हराया था। रमापति शास्त्री इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति शास्त्री इससे पहले कल्याण सिंह सरकार में समाज कल्याण और राजस्व मंत्री रहे। मायवती और कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे।

यह भी पढ़ें : Free Ration : अगले तीन माह मिलेगा फ्री राशन, सीएम योगी का ऐलान