27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हज यात्रियों के लिए जारी किया आदेश, जरूरी सुविधाओं का मिले लाभ

धर्मपाल सिंह बोले - सामूहिक प्रयास से ही हज यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सकता है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Feb 2023, 11:42 AM IST

हज यात्रियों  का रखे ध्यान

हज यात्रियों का रखे ध्यान

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधान सभा स्थित अपने कार्यालय में हज कमेटी के कार्यों की समीक्षा की और जरुरी दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें: जानिए किसके कहने पर बाबा रामदेव ने की लखनऊ मेट्रो की सवारी, यात्रियों के सामने क्या बोल दिया


हज यात्रियों की सुविधाओं का रखे ध्यान : धर्मपाल सिंह

उन्होंने कहा कि हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि हज यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुखद हो। उन्हें हज यात्रा जाने से पहले और वापस लौटने पर किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पडे़।

यह भी पढ़ें: अखिलेश की सरकार में बेकसूर निषादों पर चली गोलियां, हम मछुआ समाज फुटबॉल नहीं: संजय निषाद


हज कमेटी के सदस्यों की समस्याओं को भी सुना गया: धर्मपाल सिंह

धर्मपाल सिंह ने हज समितियों के सदस्यों से हज समिति के सभी कामो को लेकर चर्चा भी की गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुना और जल्द नियमानुसार कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने खत्म कर दिया पूरा परिवार, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की मौत


धर्मपाल सिंह बोले "हज यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्था को सही करें

उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से ही हज यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सकता है और इस पवित्र कार्य में अपनी सम्पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करना सबका दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हज यात्रा शुरू होने से पूर्व सरोजनी नगर स्थित हज हाउस में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लिया जाए।