
घर में बनाए गुजिया, मेहमानो का करें स्वागत
होली आते ही बाजारों में अलग - अलग तरह के गुजिया बहुत बिकती है लेकिन घर की बनी हुई गुजिया में अलग ही बात होती हैं । बाजार की गुजिया आप सिर्फ एक या दो बार खाएंगे लेकिन घर की गुजिया बार बार खाने का मन करेगा। आइए जानते है कम समय में जल्द गुजिया कैसे तैयार करें ।।
लोइयां ऐसे करें तैयार
गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में घी डालें। उसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूथ लें। मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उसे पूरी के आकार में बेल लें। अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार स्टफिंग भरें। सांचे में लोई को लगाएं और इसे बंद कर दें। इसे बंद करते वक़्त किनारे की ओर हलका पानी लगा दें। ऐसे ही सभी गुजिया तैयार करें। मलमल के कपड़े को हल्का गीला कर इससे सभी गुजिया ढक दें। कड़ाही में घी या तेल गर्म करे अब धीमी आंच पर गुजिया तल लें। लीजिए तैयार है गरम गरम गुजिया ।
टिप : हेल्थ कॉन्शियस हैं तो घी का इस्तेमाल न करें। कड़ाही में सूजी, बेसन या आटे को ऐसे ही भून लें। चीनी की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करें।
सूजी
आमतौर पर सूजी की स्टफिंग आपको पहाड़ी इलाकों में खाने को मिलेगी। यहां मावे का इस्तेमाल न के बराबर होता है। सूजी को अच्छी तरह भूनकर इसमें इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं। इसकी स्टफिंग ऐसे तैयार करें ।
सामग्री : 1 कप सूजी, 1 कप बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, थोड़ा सा इलायची पाउडर, 100 ग्राम चीनी स्वाद के लिए कुछ सौंफ , टेबलस्पून घी
> कड़ाही में घी डालें।
> इसमें सूजी को खुशबू आने तक भून लें।
> ठंडा हो जाने पर चीनी, सौंफ, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी
तरह मिलाएं।
> तैयार हो गई सूजी की स्वादिष्ट स्टफिंग ।
Updated on:
5 Mar 2023, 2:28 PM IST
Published on:
5 Mar 2023, 2:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.