27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holika Dahan : होलिका दहन के ये उपाय बदल सकते है, आपकी किस्मत

पंडित त्रिबंकम शुक्ला बोले - धन की समस्या , हेल्थ की समस्या , घर में आए दिन होने वाले झगड़ो से हमेशा के लिए छुटकारा बस एक मंत्र।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Mar 2023, 9:01 AM IST

होलिका की करें पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

होलिका की करें पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

holika dahan होली का त्यौहार आते ही चारो तरफ ही, रंगों का एक माहौल दिखने लगता है। सब एक ही रंग में रंगे होते है। किसी के मन में कोई भेदभाव नहीं होता। लेकिन कही ना कही, हर एक के घर में कोई ना कोई परेशानी जरूर होती है। जिसका एक बहुत ही सरल उपाय है। अगर उसको होलिका दहन के दिन से शुरू कर दिया जाए, तो बहुत सी समस्या का समाधान बड़े आराम से हो जायेगा।

यह भी पढ़ें: Holi Alert: होली पर लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने रहने के निर्देश जारी


'होलिका दहन' के समय करें ये उपाय

पंडित त्र्यंबकम शुक्ला ने कहा कि होलिका वाले दिन सुबह उठते ही श्रीहरि की स्तुति करनी शुरू करें। धीरे धीरे आप अपने घर के सभी कामो को जल्द निपटा ले , उसके बाद होलिका दहन के समय, माता होलिका की पूजा की तैयारी करें। पूजा की थाली में अपनी समर्थ के अनुसार फूल , फल , धूप ,कुमकुम , धी का दीपक ,लोटे में जल डाले और उसमे में थोड़ा सा गंगा जल डाल ले, अपनी पूजा की थाली को ऐसे तैयार कर ले।

यह भी पढ़ें: Holi i Gujiya Recipe: जल्द करें, गरमा- गरम तैयार गुजिया, जानिए आसान तरीका


पूजा की विधि

शाम को जिन चौराहों पर होलिका दहन की तैयारी की गयी हो, वहा जाकर माता होलिका की पूजा करे सबसे पहले माता का मन में ध्यान करते हुए उनको फूल , फल अर्पित करें, कुमकुम लगाए फिर धूप दिखाए और घी का दीपक माता के चरणों में रख दे और अपनी सभी समस्या को कहे। उसके बाद लोटे के जल को खड़े हो जाइए और 7 बार परिक्रमा करें। माता के मंत्र के साथ।


विशेष मंत्र

> अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम् का जप करते हुए 7 बार होलिका माता के चारो तरफ घूमे और जल चढ़ा दे। ऐसा करने से आपको घन की हानि नहीं होगी , घर में रोज रोज के झगड़ो से मुक्ति मिलेगी।

> दुश्मन परेशान करते है तो होलिका माता पर गुलाल चढ़ाते हुए इस मंत्र का जप करें 'ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम'

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग