27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi Alert: होली पर लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी

Lucknow Holi Alert अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Mar 2023, 8:55 AM IST

Holi Alert इमरजेंसी नम्बर जारी

Holi Alert इमरजेंसी नम्बर जारी

होली में हादसे पर स्वास्थ्य विभाग से तुरंत होगी सुनवाई । शहर के अस्पतालों में अलर्ट जारी किया गया है। किसी हादसे या अनहोनी से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी, सामान्य और आईसीयू वार्ड में 100 से अधिक बेड विभिन्न अस्पतालों ने आरक्षित किए हैं।

यह भी पढ़ें: Holi2023: लखनऊ में बिक रही है, सोने- चांदी की बाल्टी और पिचकारी, जानिए इसकी कीमत

एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की होगी व्यवस्था

अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी लगाई गई है। सभी अस्पतालों ने इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। अस्पतालों में घायलों के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं। 24 घण्टे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहेंगे। 102 और 108 की 15 एम्बुलेंस सेवाएं भी मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हैं।

हड्डी, त्वचा, आंख, सर्जरी के डॉक्टर अलर्ट

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक घायलों के लिए ट्रामा में 20 बेड आरक्षित हैं। हड्डी, त्वचा, आंख, सर्जरी और एनेस्थीसिया डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अलग से लगाया गया है। वहीं लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. एपी जैन ने बताया कि गोमतीनगर स्थित लोहिया संस्थान घाय के लिए 15 बेड आरक्षित किये गए हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लगती है पुरुषों की मंडी, हर एक की होती है कीमत, जानिए क्या है खास बात

100 से अधिक बेड आरक्षित

बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में जो घायल और अन्य मरीज आएंगे। सभी को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। घायलों के लिए इमरजेंसी में 25 बेड आरक्षित हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह के मुताबिक इमरजेंसी में छह बेड आरक्षित हैं। लोक बंधु अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इमरजेंसी में होली पर 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।


इन नंबरों पर कॉल करें

चिकित्सा संस्थान इमरजेंसी नम्बर आरक्षित बेड

. केजीएमयू ट्रामा 9453004209 20
. लोहिया संस्थान 0522-66920015
. बलरामपुर अस्पताल 8052644444 25
. लोकबंधु अस्पताल 0522-242114620

सरकारी अस्पताल सीएचसी और पीएचसी तैयार

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, टीबी अस्पताल, झलका डफरिन महिला अस्पताल समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। होली त्योहार पर अनहोनी से निपटने के लिए सरकारी अस्पताल सीएचसी और पीएचसी तैयार हैं। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी दवा आदि की व्यवस्था करा दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग