2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Income Tax Return Fund: खाते में अब तक नहीं आया आयकर रिफंड तो ऐसे देखें स्टेट्स

Income Tax Return Fund: अगर आपको अभी तक आयकर रिफंड नहीं मिला है तो बिना देर किए घर बैठे स्टेटस देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Jan 2022, 1:12 PM IST

income_tax_return.jpg

Income Tax Return Fund: आयकर विभाग (इनकम टैक्स) ने वर्ष 2021-2022 में अब तक डेढ़ करोड़ लोगों का रिफंड जारी कर दिया है। इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड ने तीन जनवरी 2022 तक 1.48 करोड़ टैक्सपेयर्स को 1,50,407 करोड़ रुपए रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग के मुताबिक, 21,323.55 करोड़ रुपये के 1.1 करोड़ रिफंड आकलन वर्ष 2021-22 के लिए जारी किए गए हैं। अगर आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो बिना देर किए घर बैठे स्टेटस देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : LIC Scheme: सिर्फ 233 रुपये इस योजना में करें निवेश, मिलेगा 17 लाख का मुनाफा



ऐसे चेक करें स्टेटस
स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in पर लॉग-इन करें। इसके बाद ई-फाइल में ‘इनकम टैक्स रिटर्न्स’ का चुनें। अब ‘व्यू फाइल्ड रिटर्न्स’ पर क्लिक करें, इसके बाद आकलन वर्ष का चुनाव करें। जिसमें आपको 2020-2021 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू से ‘व्यू डिटेल्स’ पर जाएं। यहां चुने गए आईटीआर का स्टेटस आपको दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें : Ration Card: राशन कार्ड की लिस्ट से कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया है, घर बैठे तुरंत करें ऐसे चेक



ऐसे देखें रिफंड स्टेटस
अगर आपका रिफंड जारी हो चुका है तो यहां दिख जाएगा कि किस तारीख को जारी हुआ और कितनी राशि रिफंड हुई है। इसके लिए आपको एनएसडीएल वेबसाइट https://tin.tin.nsdl.com/oltas/refundstatuslogin.html पर जाना होगा। इसके बाद पैन नंबर डालना होगा, आकलन वर्ष और कैप्चा डालकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आकलन वर्ष 2021-2022 को सेलेक्ट करें। कैप्चा कोड डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। उसके बाद आपके स्क्रीन पर नोटिस आएगा, जहां रिफंड के स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।