2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration Card: राशन कार्ड की लिस्ट से कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया है, घर बैठे तुरंत करें ऐसे चेक

Ration Card: आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या फिर कट गया है इसको जानने के लिए आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। बस इस स्टेप को फॉलो करके जान सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट है या कट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 6 Jan 2022, 4:35 PM IST

up_ration_card_list.jpg

Ration Card: राशन कार्ड देश में रहने वाले सभी नागरिकों को सरकार द्वारा दिया जाता है। यह एक अहम डॉक्युमेंट भी है, जो सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी माना जाता है। राशन कार्ड पर सरकार द्वारा गरीबों को सस्ते दरों पर गेहूं, चावल, चीनी, केरोसीन इत्यादि सामान में दिया जाता है। कोरोना काम में सरकार द्वारा गरीबों को सस्ते दरों की जगह मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : LIC Scheme: सिर्फ 233 रुपये इस योजना में करें निवेश, मिलेगा 17 लाख का मुनाफा

कई जगह इस्तेमाल होता है राशन कार्ड

राशन कार्ड का उपयोग जनधन खाता खोलने से लेकर पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह राशन कार्ड का उपयोग कई जगहों पर कर सकता है। कई बार किन्हीं कारणों से राशन लिस्ट से नाम हट जाता है, ऐसे में कार्ड धारक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और वो भी तब जब आपको पता भी न लगे कि राशन कार्ड की लिस्ट में से आपका नाम हट गया हो। तो इसके लिए आप परेशान न हों, आज हम आपको घर बैठे राशन कार्ड में नाम चेक करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Business Idea: शुरू करें ये शानदार बिजनेस, घर बैठे हर महीने होगी लाखों में कमाई

ऐसे चेक करें राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम

- राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, यह जानने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा।

- इसके बाद आप राशन कार्ड वाले विकल्पा का चयन करेंगे।

- अब आप Ration Card Details On State Portals वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- जिसके बाद आपको इसमें अपना राज्य और अपने जिले का चुनाव करना होगा।

- जिले के बाद आपको अपने ब्लॉक के नाम दर्ज करना होगा, फिर पंचायत का नाम चुनना होगा।

- अब आप यहां अपनी राशन की दुकान के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें।

- इसके बाद आपके सामने नाम की एक लिस्ट आएगी, जो राशन कार्ड धारकों की होती है। फिर आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

- अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपका नाम कटा नहीं है। आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।