डॉ दिनेश शर्मा ने विज्ञान महोत्सव को सफल बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा, व्यवस्था, पानी, बिजली, परिवहन, आवासीय व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, सीवरेज की साफ-सफाई, सफाई कर्मी, प्रचार प्रसार, अतिक्रमण को दूर करना, स्मारक स्थलों की सजावट, एम्बुलेंस एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधा के साथ अन्य आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करके महोत्सव का सफल आयोजन करें। पूर्व में तीन बार भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का सफल आयोजन क्रमशः वर्ष 2015 व 2016 में नई दिल्ली में तथा तीसरा वर्ष 2017 में चेन्नई में किया गया।