लखनऊ। देश के कई हिस्सों में बरक़रार बाढ़ की स्थिति का असर लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर अभी भी देखा जा रहा है। लखनऊ मंडल से गुजरने वाली कई 16 प्रमुख ट्रेनें 19.09.2017 से लेकर 28.09.2017 तक रद्द रहेंगी।
- ट्रेन संख्या 12435 डिब्रूगढ़ टाउन - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ( Dibrugarh Town - New Delhi Rajdhani Express) 22 और 25 सितंबर को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 12436 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस ( New Delhi - Dibrugarh Town Rajdhani Express) 21 सितंबर को रद्द रहेगी।