2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन रेलवे में 10वीं पास के लिए 323 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें सैलरी और सेलेक्शन प्रॉसेस

इंडियन रेलवे ने गेटमैन के पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। इन भर्तियों की खास बात यह है कि 10वीं पास कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को इंडियन रेलवे लखनऊ और इज्जतनगर केंद्र में नियुक्ति देगा। रेलवे ने 323 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Jan 2022, 12:00 AM IST

Indian Railway Gateman Vacancy Recruitment for 10th Pass

Indian Railway Gateman Vacancy Recruitment for 10th Pass

लखनऊ. इंडियन रेलवे ने गेटमैन के पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। इन भर्तियों की खास बात यह है कि 10वीं पास कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को इंडियन रेलवे लखनऊ और इज्जतनगर केंद्र में नियुक्ति देगा। रेलवे ने 323 पदों पर आवेदन मांगे हैं। रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 323 पद भरे जाएंगे। नियुक्ति पाने वाले कैंडिडेट्स को महीने की 25 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। इन पदों के लिए इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस भी देख सकते हैं।

योग्यता

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना जरूरी है। वहीं अधिकतम 65 वर्ष तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। यह पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खबर, लाइफ सर्टिफिकेट को लेकर बदला नियम, करोड़ों लोगों को फायदा

सैलरी

ग्रेड पे 1800 (लेवल 1) वेतनमान के समतुल्य मानदेय होगा। सेलेक्ट हुए कैंडिडेट को 25 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। यह पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर है यानी कि कैंडिडेट सेवा संतोषजनक न होने पर कैंसिल भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड से कैश ट्रांजेक्शन में ग्राहकों को मिलने जा रही सुविधा, दिन में पांच बार विड्रॉ कर सकेंगे पैसा

आवेदन तिथि

इंडियन रेलवे के गेटमैन पदों के लिए आवेदन तिथि 11 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।

कैसे होगा सेलेक्शन

योग्य उम्मीदवारों का चयन उनकी सैन्य अवधि के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों का रेलवे हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। ए-3 चिकित्स श्रेणी में उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग मिलेगी। अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।