30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में चुरा लिए जूते, जब पुलिस ने किया ये काम तो अब 1300 दूर जाकर करेगा वापस

Indian Railways Update: भारतीय रेलवे के एक घटना आपका हंसा देगी। सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने दूसरे यात्री के जूते चोरी कर लिया। अब कोलकाता से बरेली जूते वापस देने आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 20 May 2022, 1:23 PM IST

Indian Railways passenger theft Shoes in train Now Return

Indian Railways passenger theft Shoes in train Now Return

एक अजीब और हास्यात्मक घटना सामने आई। इसे पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नही पाएंगे। दरअसल, दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लखनऊ के एक यात्री के जूते चोरी हो गए। यात्री ने एफआईआर दर्ज कराई। आईआरसीटीसी से जीआरपी को भेजे गए ब्योरे के मुताबिक आरोपी प्रशांत कोलकाता का रहने वाला निकला। इंस्पेक्टर जीआरपी ने आरोपी से बात की। पहले तो आरोपी हंसा जब इंस्पेक्टर ने हड़काया तो आरोपी ने कोलकाता से बरेली आकर जूते वापस करने की बात कही।
कैसे चोरी हुए जूते
लखनऊ गोमती नगर निवासी हरपाल सिंह दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी-4 कोच में पांच मई को दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। हरपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक सीट नंबर 49 पर बैठे थे। रात को आंख लगने के बाद उनके सामने 50 नंबर सीट पर बैठे यात्री ने उनके जूते चुरा लिए और अपने पुराने जूते वहीं छोड़कर रास्ते में किसी स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े - दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में क्यों हो रही देरी, जानिए बड़ी वजह
कौन था जूता चोर
हरपाल की ओर से एफआईआर दर्ज होने के बाद जीआरपी ने छानबीन की तो पता चला कि 50 नंबर सीट पर प्रशांत नाम का शख्स बैठा था जो बरेली में उतरा था। जीआरपी ने प्रशांत का पता और मोबाइल नंबर जानने के लिए आईआरसीटीसी ऑफिस को पत्र लिखा था। गुरुवार को आईआरसीटीसी से पीएनआर नंबर के आधार पर प्रशांत का ब्योरा भेज दिया गया। इससे पता चला कि वह कोतकाता का रहने वाला है। फिर जीआरपीएफ के इंसपेक्टर ने जूते सिलसिले में बात की।

बोला घर आकर दे जाऊंगा जूता
हरपाल बताते हैं कि इंस्पेक्टर जीआरपी ध्रुव कुमार ने फोन पर प्रशांत से बात की। पहले तो उसने जूते चुराने से इनकार किया लेकिन सख्ती से बात करने पर कबूल कर लिया कि जूते उसने ही चुराए थे। इंसपेक्टर वे वारंट जारी करने की बात पर आरोपी ने कहा कि बरेली नहीं तो मैं घर आकर जूते वापस कर जाऊंगा।
यह भी पढ़े - राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, क्या है बड़ी वजह, सांसद बृजभूषण ने कह दी थी ये बड़ी बात

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग