4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC ने लांच किया लखनऊ से केरल के लिये हवाई यात्रा पैकेज, नवंबर में होगी यात्रा

आईआरसीटीसी ( IRCTC )के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने केरल की यात्रा के लिए स्पेशल हवाई टूर पैकेज लांच किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 16 Sep 2017, 9:44 PM IST

IRCTC Tour Package

लखनऊ. आईआरसीटीसी ( IRCTC ) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने केरल की यात्रा के लिए स्पेशल हवाई टूर पैकेज लांच किया है। पैकेज के तहत लखनऊ से केरल भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 23.11.2017 से 28.11.2017 तक 06 दिन एवं 05 रात्रि का लाॅंच किया गया है। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्ची (केरल) वाया बैंगलौर जाने व जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें - भारतीय रेलवे चलाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

डच पैलेस से हाउसबोट तक की सैर

इस यात्रा के दौरान कोच्चि में डच पैलेस, यहूदी आराधना स्थल, किला, मुन्नार में चियापारा वाटर फाॅल, टी म्यूजियम एवं कथकली डांस, इरावीकुलम नेशनल पार्क, मट्टूपटटी डेम, इको प्वाइन्ट, थकेड्डी में पेरियार वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी में बोटिंग, कुमारकोम में हाउसबोट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रूपये 32,750/- एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रूपये 30,700/- है।

यह भी पढ़ें - एक सप्ताह बाद भूमि के राज से उठेगा पर्दा

IRCTC की वेबसाइट पर करा सकते हैं बुकिंग

टूर पैकेज बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा के इच्छुक लोग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में सम्पर्क कर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आॅनलाइन बुकिंग कराई जा सकती हैे। जानकारी एवं बुकिंग के लिये लखनऊ में मोबाइल संख्या - 9794863629, 9794863628, 9794863619, कानपुर में मोबाइल संख्या - 9794844569, गोरखपुर में मोबाइल संख्या - 9794863609, इलाहाबाद में मोबाइल संख्या - 9794844566, वाराणसी में मोबाइल संख्या - 9794863637 , आगरा में मोबाइल संख्या - 9794863617, 9794863641 एवं झांसी में मोबाइल संख्या - 9794863633 से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - मोदिज्म के मायने पुस्तक का राज्यपाल राम नाइक ने किया विमोचन

यह भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए बसपा-कांग्रेस इस तरह बना रही प्लान, भाजपा-सपा भी जंग की कर रही तैयारी