27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shab-E- Barat Advisory: शब-ए-बारात 7 मार्च को, जारी हुई गाइडलाइन, पढ़ कर निकले घर से

Shabe Barat 2023 शब-ए-बारात और होली को लेकर पुलिस प्रशासन ने की पूरी तैयारी। ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी , चप्पे - चप्पे पर कड़ी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Mar 2023, 2:43 PM IST

पुलिस प्रशासन अलर्ट

Shabe Barat Advisory: शबे बरात 7 मार्च को जारी हुई गाइडलाइन, पढ़ कर निकले घर से

शबे बरात और होली के सिलसिले में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि शबे बरात और होली इस साल 7 मार्च को है। यह दोनों अवसर मुसलमानों और हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होते हैं। मुसलमान शबे बरात का विशेष बंदोबस्त करते हैं। इसी तरह वह अपने मरहूम रिश्तेदारों को याद करने और परिवार सलामती के लिए शबे बरात को कब्रिस्तान जाते हैं।

यह भी पढ़ें: होलिका दहन के ये उपाय बदल सकते है, आपकी किस्मत

मौलाना बोले - पिछले साल दोनों त्यौहार एक था पड़े थे

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि होली का त्यौहार हिन्दू भाइयों के लिए बहुत खुशी का होता है, पिछले साल ऐसा हो चुका है कि शबे बरात और होली का त्यौहार पड़ा था और दोनों समुदाय ने समझदारी का सुबूत पेश करते हुए, अमन और शान्ति के साथ, दोनों त्यौहार मनाये थे। उसी तरह इस साल भी एक दूसरे के मजहबी जज्बात का ख्याल और लिहाज करते हुए त्यौहार मनायें।

यह भी पढ़ें: Holi Alert: होली पर लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने रहने के निर्देश जारी

शबे बरात और होली एडवाइजरी जारी

1- 7 मार्च को शबे बरात और होली को देखते हुए अवाम से अपील है कि देश की गंगा जमुना

सभ्यता और रिवायत का ख्याल करते हुए एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें।
2- शबे बरात में मुसलमान अपने मरहूम रिश्तेदारों के ईसाले सवाब के लिए कब्रस्तिान जाते हैं, वह शाम 5 बजे के बाद ही जायें।

3- शबे बरात इबादत की रात है, इस अवसर पर आतिशबाजी बिल्कुल नहीं करें।
4- इस अवसर पर भी गरीब और जरूरतमंदों की मदद करके अपने मरहूम को सवाब पहुंचाने की कोशिश करें।
5- इस रात में अपने घर वालों की हिफाजत के साथ साथ पूरे देश की हिफाजत, तरक्की,अमन और शांति के लिए भी दुआ करें।
6- इस रात तुर्की में आने वाले भयानक जलजले में मरने वालों के लिए मगफिरत की दुआ करें।

7- 15 शाबान 8 मार्च को रोजा रखें।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग