2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई साल बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा और मंगलवार का एक साथ बना शुभ संयोग, मोक्ष प्राप्ति के साथ पति की आयु होगी लम्बी

ज्येष्ठ पूर्णिमा मंगलवार को पड़ने का विशेष संयोग बना, इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों का वरदान एक साथ प्राप्त होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 29 May 2018, 8:02 AM IST

jyeshtha purnima or hanuman puja vidhi and mahatva in hindi

कई साल बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा और मंगलवार का एक साथ बना शुभ संयोग, मोक्ष प्राप्ति के साथ पति की आयु होगी लम्बी

लखनऊ. आज कई सालों बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा मंगलवार को पड़ने का विशेष संयोग बना है। ज्येष्ठ पूर्णिमा मंगलवार को पड़ने से इस दिन का महत्व और भी बड़ गया है। जो भी आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मंगलवार के दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा के साथ साथ हनुमान की भी पूजा करेगा तो उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएंगी और जीवन में आने वाले कष्टों से भी मुक्ति मिल जाएगी। कोई भी समस्या आपके जीवन में नहीं आएगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार

लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने बताया है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा केवल विवाहित महिलाएं ही करती हैं। सभी महिलाएं इस पूजा को करने का साथ-साथ अपने पति की लम्बी उम्र कामना करती हैं। क्योंकि वट वृक्ष अमरता का प्रतीक माना जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन करना चाहिए।

पुराण के अनुसार

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सभी महिलाएं वट वृक्ष की पूजा व उसकी परिक्रमा करके अपने पति की लम्बी आयु, संतान पाने और सुख-शांति के लिए करती हैं। इस दिन वट वृक्ष को जल से सींचकर उसमें सूत लपेटकर उसकी 108 बार परिक्रमा करती हैं। पुराणों में लिखा है कि वट वृक्ष के मूल में भगवान ब्रह्मा, मध्य में विष्णु तथा अग्रभाग में महादेव का वास होता है। इसलिए वट वृक्ष की पूजा करने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों का वरदान एक साथ प्राप्त होता है।

ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ हनुमान का भी मिलेगा वरदान

मंगलवार के दिन सभा लोग वट वृक्ष के साथ हनुमान की भी पूजा करें इससे आपको ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ हनुमान का भी वरदान प्राप्त होगा। जिससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी और जीवन में आने वाले सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल जाएगी। और आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आएंगी।