'तू' अौर 'मैं' नहीं 'आप' अौर 'हम' हैं
लखनवी संस्कृति के जानकार व लखनऊविद् नाम से मशहूर इतिहासकार योगेश प्रवीन कहते हैं कि यहां तू और मैं नहीं, आप और हम हैं। वे कहते हैं कि अलग अलग जिलों की अलग- अलग भाषा है। दिल्ली जैसे महानगर में रहते हुए 'पहले आप' के कहीं दर्शन नहीं होते। यहां की संस्कृति एक अलग ही रंग में रंगी है। यहां का दर्शन है मैं, मैं और सिर्फ मैं। पहले मेरा काम होना चाहिए, मुझे सबसे तेज और सबसे आगे रहना है, मेरा ऑर्डर है तो पहले मुझे सर्व करो। मैं रूपी यह अंहकार तमाम छोटी-छोटी चीज़ों में दिखाई देता है, जबकि लखनऊ के लोगों में ऐसा नहीं दिखाई देता है।