31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त को होंगे रिटायर, सेवा विस्तार पर सस्पेंस बरकरार

सीएम योगी के चहेते अफसर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो रहे हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि, अवनीश कुमार अवस्थी को सेवा विस्तार मिल सकता है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Aug 2022, 12:06 PM IST

awanish_kumar_awasthi.jpg

Awanish Kumar Awasthi

सीएम योगी के चहेते अफसर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो हो रहे हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि, अवनीश कुमार अवस्थी को सेवा विस्तार मिल सकता है। पर इस पर संशय भी बना हुआ है। सेवा विस्तार पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। यह संभावना है कि, अगर एक वर्ष नहीं तो तीन महीने का सेवा विस्तार मिल सकता है। और अगर अवनीश कुमार अवस्थी को सेवा विस्तार नहीं मिला तो दो दिन बाद गृह विभाग का नया मुखिया कौन होगा इस पर भी अटकलें लग रहीं हैं।

गृह विभाग का नया मुखिया कौन

सूत्रों का कहना है कि, मौजूदा अवनीश कुमार अवस्थी को एक वर्ष के सेवा विस्तार देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी पर शीर्ष स्तर पर सब एकमत नहीं हो सके। जिसके बाद अब तीन महीने के सेवा विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, अगर अवनीश कुमार अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए तो तो गृह विभाग का नया मुखिया कौन होगा। इस पर कयास शुरू हो गए हैं। चर्चा है कि, एसीएस स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार, सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात में से किसी एक को गृह विभाग की कमान सौंपी जा सकती है। पर इसका सही खुलासा एक सितंबर को ही होगा।

यह भी पढ़ें -कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे : केशव प्रसाद मौर्य

कई अहम जिम्मेदारियां

अवनीश कुमार अवस्थी 1987 बैच के आईएएस हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे चहेते अफसरों में शामिल हैं। 2017 में जब योगी आदित्यनाथ सीएम बने तो अवनीश कुमार अवस्थी को एसीएस सूचना के साथ-साथ पर्यटन विभाग और यूपीडा व उपसा की जिम्मेदारी सौंपी गई। 31 जुलाई 2019 को अवस्थी को गृह विभाग की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। वर्ष 2017 से पहले अवनीश कुमार अवस्थी केंद्र में तैनात थे।

यह भी पढ़ें -कुम्भ मेला 2025 नए रंग में दिखेगा, प्रयाग में भी चलेंगे क्रूज संगम पर बनेगा हेलीपोर्ट

डीएम भी रहे हैं अवनीश अवस्थी

इस वक्त अवस्थी के पास गृह विभाग के अलावा यूपीडा व उपसा के सीईओ, ऊर्जा, कारागार एवं सुधार प्रशासन, गोपन, सतर्कता, वीजा पासपोर्ट, धर्मार्थ कार्य के अपर मुख्य सचिव और डीजी जेल का भी चार्ज है। अवनीश अवस्थी ललितपुर, आजमगढ़, बदायूं, अयोध्या, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।