लखनऊ से श्रीनगर की यह सीधी उड़ान लगभग दो घंटे में पूरी होती थी और सामान्य दिनों में इसका किराया 6,000 से 8,000 रुपये के बीच होता था। हालांकि, पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर से आने वाली उड़ानों का किराया 25,000 रुपये तक पहुंच गया था, जिससे यात्रियों की संख्या और भी कम हो गई।