Lucknow Airport: उत्तर भारत में खराब मौसम का प्रभाव हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। लखनऊ और अन्य शहरों के मौसम के कारण हवाई संचालन प्रभावित हुआ। दो उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि आधा दर्जन से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई।