लखनऊ. Sanjay Singh's comment on CM Yogi यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल विजयी हुए। यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, जब विधानसभा चुनाव को महज़ 4 महीने बचे हैं तो भाजपा में लोकतंत्र की मज़बूती के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया वाह योगी जी वाह।