सपा ने नरेंद्र वर्मा के साथ धोखा किया :- सीएम योगी, सोमवार को विधानसभा में उपाध्यक्ष चुनाव में नितिन अग्रवाल की जीत के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे। सपा प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा को मात्र 60 वोट मिलने पर सीएम ने वर्मा के प्रति सहानुभूति भी जताई, साथ ही कहा कि चार साल पहले यही अगर सपा उन्हें प्रत्याशी बनाती तो संभवतः उनकी जीत हो सकती थी। लेकिन, उनकी अपनी पार्टी ने रिजल्ट जानते हुए भी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। यह एक धोखा है जो सपा ने नरेंद्र वर्मा के साथ किया है।