लखनऊ. New UP Assembly Deputy Speaker यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित समाजवादी पार्टी के बागी विधायक नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) विजयी घोषित किए गए हैं। नितिन अग्रवाल कुल 304 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा (Narendra Verma ) को सिर्फ 60 वोट प्राप्त हुए हैंं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि, यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में कुल 368 वोट पड़े, जिसमें 364 वोट वैध रहे और 4 वोट अवैध रहे। और जैसी उम्मीद थी कि इस चुनाव में क्रोस वोटिग होगी तो हुई।