विधान भवन में पड़ेंगे वोट :- विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार, यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान सोमवार को विधान भवन में होगा। विधानसभा में वर्तमान समय में भाजपा के 304, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के के 16, अपना दल के नौ, कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, असंबद्ध सदस्य दो और राष्ट्रीय लोकदल तथा निषाद पार्टी के एक-एक विधायक हैं।