लखनऊ. UP Assembly Deputy Speaker election voting यूपी विधानसभा एक नया इतिहास रचने के कगार पर है। संभवत: यह पहला मौका होगा जब विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए वोट पड़ेंगे। वैसे तो विधानसभा में उपाध्यक्ष आमतौर पर विपक्ष का रहता है पर भाजपा की जिद की वजह से चुनाव होना तय है। 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को भाजपा की ओर से हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी से सीतापुर के महमूदाबाद से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस संबंध में विस प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने कहा कि, सोमवार सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जिलावार विधायकों को मतदान के लिए बुलाया जाएगा। मतपत्र से मतदान किया जाएगा। विधानसभा के 397 विधायक मतदान करेंगे। कैबिनेट मंत्री रहे राजेश अग्रवाल के त्यागपत्र देने की वजह से विधानसभा उपाध्यक्ष पद रिक्त था।