मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति। बस्ती पुलिस ने भी शुक्रवार को ओएसडी मोती सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि की।