दूसरे नम्बर पर आया वाराणसी :- बीते 24 घंटे में लखनऊ के बाद वाराणसी 1740, प्रयागराज 1565, कानपुर में 881 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर आठ लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बरेली व बांदा में 221-221, गौतमबुद्धनगर(नोएडा) में 219, चंदौली में 214, रायबरेली व मिर्जापुर में 21-210, मुरादाबाद में 188, सुल्तानपुर में 168, जौनपुर में 162, गाजियाबाद में 155, मुजफ्फरनगर में 152, गाजीपुर में 142, आगरा व सहारनपुर में 140-140, मथुरा में 138, ललितपुर व सोनभद्र में 133-133, गोंडा में 126, बाराबंकी में 105, बहराइच में 103 तथा सीतापुर में 102 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की स्थिति बेहद भयावह बन गई है।