26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में रिटायर्ड कर्नल को जमीन दिलाने के नाम पर हुई लाखो की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा

सेना से रिटायर्ड कर्नल के साथ जमीन दिलाने को लेकर जालसाजों ने सरकारी जमीन को अपना बताकर गुमराह किया, रजिस्ट्री न करने पर खुली पोल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 Mar 2023, 7:32 AM IST

पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया केस

पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया केस

गोमतीनगर के विश्वास खंड-3 निवासी 80 साल के रिटायर्ड कर्नल प्रताप शंकर तिवारी से जालसाजों ने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। ग्राम सभा की जमीन को अपना बताकर जालसाजों ने सौदा किया। रजिस्ट्री के दौरान टालमटोल करने लगे। पड़ताल में हकीकत सामने आई। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:

गोमती नगर पुलिस ने बताया

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक प्रताप शंकर ने बताया कि उन्नाव के बीघापुर स्थित इंदेमऊ गांव निवासी महेश नारायण शुक्ला उर्फ छंगा और कंचन से खेती की जमीन खरीदनी है उसको लेकर बातचीत की थी। दोनों ने लोगों ने अपने को आलमबाग के मानस नगर का निवासी बताकर परिचित रघुराज यादव व दीपा सिंह से मुलाकात कराई।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Hatyakand: बीजेपी मंत्री बोले- अपराधियों को हाय तौबा करने की जरूरत नहीं, चलती गाड़ी पलट भी सकती है

दीपा ने खुद के पास 11 बीघा जमीन होने की बात कही। सौदा 25 लाख रुपये में तय किया और कर्नल से पांच लाख एडवांस ले लिया। स्टांप के लिए दो लाख रुपये भी दिए। इसके बाद आरोपी रजिस्ट्री को लेकर टालमटोल करने लगे। शक होने पर प्रताप शंकर ने छानबीन की तो पता चला कि दीपा ने जो जमीन दिखाई थी, वह दूसरे की है। ज्यादातर जमीन ग्राम सभा की हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेला जा रहा है सट्टा किंग, रहे सावधान

पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया केस

उन्नाव के रहने वाले रिटायर्ड कर्नल प्रताप शंकर तिवारी ने गोमतीनगर थाने पर 4 लोगों पर ठगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शुरू कर दी छानबीन।