26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Power : नाना की दुर्घटना में चली गई जान, तब से लगाती है, सेफ्टी लाइट, लोग करते है कमेंट

विधि की छात्रा ने समाज को बदलने की कोशिश की, समाज कुछ लोग करते है, गंदे कमेंट, फिर भी डटी रहती है, ये बेटी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 28 Mar 2023, 3:41 PM IST

 अच्छे काम को लेकर भी करते है, गंदे कमेंट

अच्छे काम को लेकर भी करते है, गंदे कमेंट

'नौ दुर्गा नौ रूप' का व्याख्यान एक महिला के लिए बहुत ही सरल तरीके से किया जा सकता है। एक महिला कितने रूपों में समाज को बेहतर बना सकती है ये बात कहने की जरूरत नहीं। इसलिए हम सभी उपासना करते है।

यह भी पढ़ें: बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध सभा आज से, जानिए क्या बोले पदाधिकारी

अधिकारी ने किया शेयर वीडियो

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण ने लखनऊ की एक युवती खुशी पांडे का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। ये युवती किसी भी अप्रिय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए साइकिलों पर सेफ्टी लाइटें लगाती है, जो इस वायरल वीडियो में भी दिखाया गया है।

ट्विटर पर बटोर रही सुर्खियां

ट्विटर पर 22 साल की खुशी पांडे नाम की युवती का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह युवती घूम-घूम कर लोगों की साइकिलों पर सेफ्टी लाइट लगाती है।

यह भी पढ़ें: Kidney Problem: मुंह से भी मिलते हैं किडनी में गड़बड़ी के संकेत जानिए कैसे

नाना की दुर्घटना में चली गई जान

लखनऊ की खुशी पांडे ने 2020 में अपने नाना जी को सड़क हादसे में खो दिया था। जब घटना हुई थी, तब उसके नानाजी साइकिल चला रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मारी और मौके पर ही नाना जी की मौत हो गई। जब कार सवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ की तो पता चला कि अंधेरे की वजह से साइकिल सवार नहीं दिखा और एक्सीडेंट हो गया। तब से खुशी ने अपने नाना की याद को लेकर हर एक साइकिल सवार को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023 Day 7: मां कालरात्रि को लगाए ये भोग, होगा शत्रुओं का नाश

खुशी ने 2000 लोगों तक पहुंचाई 'सेफ्टी लाइट'

खुशी पांडे 2,000 हजार मुफ्त रेड सेफ्टी लाइट लगा चुकी है अभी भी लगातार वो अपने अभियान में लगी हुई हैं। खुशी अपनी जेब खर्ची और पापा के सहयोग से यह काम करती है। ताकि कोई और साइकिल सवार उसके नानाजी की तरह हादसे का शिकार ना बन पाए। अपने नाना को श्रद्धांजलि देते हुई ईमानदारी और लगन के साथ अपने अभियान को चला रही है।


आईएएस अधिकारी ने काम की सराहना

खुशी पांडे को अक्सर लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों पर एक प्लेकार्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। जिस पर लिखा होता है। "साइकिल पर लाइट लगवाओ"ट्विटर पर खुशी पांडे के वीडियो को शेयर करते हुए, आईएएस अधिकारी ने उसको आशीर्वाद देते हुए लिखा है कि "God Bless You." खुशी पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग