लखनऊ. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध हत्या मामले में कई पेंच हैं। कई अनसुलझे सवाल हैं हर कोई इनका उत्तर जानने को बैचेन है। केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद इस मामले को सीबीआइ ने अपने हाथ में ले लिया है। और अपनी एक छह सदस्यीय टीम गठित कर जांच को शुरू कर दिया है।