बारिश से करीब 35 की मौत :- कानपुर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से बड़ी संख्या में कच्चे मकान ध्वस्त हुए। चित्रकूट, बांदा, नवाबगंज, फतेहपुर में आठ जानें गईं। प्रयागराज और समीपवर्ती जिलों प्रतापगढ़-कौशांबी में अतिवृष्टि से तीन दर्जन स्थानों पर कच्चे व जर्जर मकान धराशायी हो गए। इनमें दो गार्डों समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई। प्रयागराज और प्रतापगढ़ में पांच-पांच मौतें हुईं जबकि कौशांबी में तीन। प्रतापगढ़ में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। जौनपुर के सुजानगंज में कच्चा मकान गिरने से दंपती व उनकी बेटी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सिकरारा में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। लखनऊ के आसपास के जिलों में आठ मौतें हुईं, जिनमें छह बाराबंकी के हैं। सीतापुर और अयोध्या में एक-एक मौतें हुईं। इन जिलों में 11 लोग घायल भी हुए।