लखनऊ. UP School Closed उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। पिछले चौबीस घंटों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश (UP Heavy rain havoc) हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi order) ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पूरे सूबे के सभी स्कूल, कालेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन शुक्रवार (17 सितम्बर) व शनिवार (18 सितम्बर) के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस हिसाब अब तीन दिन बाद सोमवार 20 सितंबर को स्कूल और कालेज खुलेंगे।