मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया :- मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले (Commissioner of Police, Mumbai Hemant Nagrale) ने बताया कि, यह घटना 9-10 सितम्बर रात 3.20 बजे की है। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया। इस घटना की जांच साकीनाका पुलिस स्टेशन टीम और क्राइम ब्रांच टीम कर रही है। हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी के जौनपुर जिले के मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में है। इस पूरे केस की जांच एसपी ज्योत्सना रासम को सौंपी गई है। रासम के नेतृत्व में एक स्पेशन इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की गई है।