कैप्सूल, पाउडर और ड्रॉप्स में है उत्पाद तैयार :- वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि, यह उत्पाद फार्मा, न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग व फूड इंडस्ट्री के लिए उपयोगी है। हर घर में इसका प्रयोग किया जा सकता है। संस्थान के करक्यूमिन से तैयार उत्पाद के कैप्सूल, पाउडर और ड्रॉप्स आदि तैयार किए जा सकते हैं। यदि आप हल्दी के गुणों वाला दूध पीना चाहते हैं तो केवल कुछ बूंदे ही काफी होंगी। पानी में भी इसकी कुछ बूंदे लेकर लाभ लिया जा सकता है।