लखनऊ. Power Corporation strict order पावर कारपोरेशन इंजीनियर से लेकर बाबू तक सभी अलर्ट हो जाएं। पावर कारपोरेशन ने एक बेहद सख्त आदेश जारी किया है। सभी बिजली कंपनियों के एमडी को पावर कारपोरेशन ने पत्र के जरिए सचेत किया है कि, 30 सितंबर तक सभी बिजली कार्मिक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा पावर कारपोरेशन के पोर्टल पर अपलोड कर दें नहीं तो प्रोन्नति तो रुकेगी ही, अक्टूबर माह का मासिक वेतन भी नहीं मिलेगा।