शुभम कुमार ने किया टॉप :- यूपीएससी 2020 में कुल 761 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं। अभी भी 150 अभ्यर्थियों को रिजर्व सूची में रखा गया है। यूपीएससी ने 836 पदों को भरने के लिए 2020 में परीक्षा कराई थी। बिहार के शुभम कुमार ने पहला, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की मूल निवासी जागृति अवस्थी दूसरे और तीसरे स्थान पर अंकिता जैन रही हैं।