अक्सर ही अपने कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले रामनगरी अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य आज लुलु मॉल का शुद्धिकरण करने के लिए पहुंच गए। मॉल की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने जगद्गुरु परमहंस दास को अपनी हिरासत में लिया है। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। नाराज होकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने पुलिस अधिकारी से कहाकि, मैं भगवा पहने हुए हूं इसलिए तुम मुझे रोक रहे हो और टोपी वालों को नहीं रोकते। परमहंस ने कहाकि, मॉल में नमाज पढ़ी जा रही थी। जिसके बाद शुद्धिकरण करना जरूरी था। यहां अवैध तरीके से नमाज पढ़ी गई है। मैं वेद मंत्रों का जाप कर यहां शुद्धिकरण करूंगा। उन्होंने मॉल के बाहर मंत्र पढ़ना भी शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। इससे पूर्व आगरा के ताजमहल में जलाभिषेक करने के प्रयास में लगे थे। पर उनको पुलिस के हस्तक्षेप के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा था।