भारत में मंकी पॉक्स दूसरा मामला मिलने के बाद यूपी का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहाकि, जिला अस्पतालों में निगरानी की जा रही है। हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों की भी निगरानी की जाएगी। सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके पहले मई और जून महीने में भी यूपी सरकार ने मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि अभी तक 29 देशों में मंकी पॉक्स के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।