3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में योगी का नाम सुनकर थरथर कांपते हैं गुंडे : राजनाथ सिंह

- योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, उनका नाम सुनते ही गुंडों की धड़कनें बढ़ जाती हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
less than 1 minute read
Google source verification
Rajnath Singh

Rajnath Singh

महराजगंज. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में विकास और विश्वास का नया माहौल बना रहे हैं। यही वजह है कि योगी का नाम सुनते ही गुंडे थरथर कांपते हैं।

महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण :- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार शाम चौक बाजार में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित सभा में कहा कि, 2017 से पहले यूपी में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल था। गुंडे वर्दी पर भारी पड़ रहे थे, लेकिन जबसे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, उनका नाम सुनते ही गुंडों की धड़कनें बढ़ जाती हैं।

गोरक्षपीठ ने अहम योगदान निभाया :- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, सामाजिक समरसता के सूत्रधार बनकर हिंदू जनमानस को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान संत की प्रतिमा का अनावरण कर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। भारत की गौरवशाली परंपरा और सनातन धर्म की रक्षा में गोरक्षपीठ ने अहम योगदान निभाया है। राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने हिंदू धर्म की गौरव गाथा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

डोम राजा के घर भोजन किया :- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, अवेद्यनाथ ने वाराणसी के डोम राजा के घर संतों के साथ सहभोज कर छुआछूत की प्रथा को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया था। मीनाक्षी मंदिर में दलितों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ अवेद्यनाथ ने दलितों के साथ आंदोलन किया था। राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। लोककल्याण की दिशा में किया गया योगी आदित्यनाथ का एक-एक कार्य नाथ संप्रदाय के लोक कल्याणकारी परंपराओं पर आधारित है।

रामलला के सखा त्रिलोकी नाथ पाण्डेय का निधन

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग