यूपी से करीब 45 मीट्रिक टन आम का निर्यात होता है। कुल पैदावार में यह हिस्सेदारी .008 फीसद ही है। यूएई, कतर, ओमान, कुवैत, ईरान, इराक जैसे मध्य पूर्व देशों को आम का निर्यात किया जाता है। यूपी का आम जून माह में आता है और अगस्त तक रहता है। तब तक दक्षिण में आम खत्म हो जाता है। फिर यूपी के आम दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अम्बिका, आम्रपाली दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं।