30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट जल्द शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Weather Updates उत्तराखंड के पहाड़ों में कई स्थानों पर हुई बर्फबारी की वजह से यूपी के कई जिलों में ठंड शुरू हो गई है। खासतौर पर उत्तराखंड से सटे हुए यूपी के जिलों में तो ठंड बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2022, 11:37 AM IST

Weather Update- गुलाबी सर्दी का अहसास, अधिकांश शहरों का रात का पारा 20.0 डिग्री से नीचे

Weather Update- गुलाबी सर्दी का अहसास, अधिकांश शहरों का रात का पारा 20.0 डिग्री से नीचे

यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ों में कई स्थानों पर हुई बर्फबारी की वजह से यूपी के कई जिलों में ठंड शुरू हो गई है। खासतौर पर उत्तराखंड से सटे हुए यूपी के जिलों में तो ठंड बढ़ गई है। साथ ही तराई जिलों में भी तापमान गिर गया है। तापमान गिरने की वजह से इन तराई जिलों में ठंड का आभास जनता को होने लगा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों सहित मैदानों में कड़ाके की ठंड बस कुछ ही दिन दूर है। सात नवंबर के बाद मौसम विभाग का अपडेट है कि, पूरे उत्तर भारत में दिन-रात के तापमान में व्यापक गिरावट होगी। वैसे यूपी में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के बीच शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यूपी में बढ़ रही सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के अधिकांश राज्यों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने पर अगले माह से ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है। इससे पारे में उतार चढ़ाव आ रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं से दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है। पर अगर यूपी की बात करें तो अभी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, इन इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे सर्दी का एहसास होने लगा है।

यह भी पढ़े - Weather Updates : मानसून ने यूपी को अलविदा कहा सर्दी ने दी दस्तक, इस साल जमकर ठंड पड़ने का मौसम अलर्ट

लखनऊ का बदला रहा मौसम

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह घुंध छाया हुआ था। पर जैसे-जैसे वक्त बढ़ता रहा तो धूप बढ़ने लगी और पर गर्मी का अहसास कम है। धूप अच्छी लग रही है। मौसम विज्ञानियों को कहना है कि, रात में ठंड का प्रभाव दिखने लगा है। रात के तापमान में गिरावट होने और ठंडी हवाओं के चलने के कारण सुबह में सिहरन जैसी स्थिति महसूस हो रही है। पर शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसा अलर्ट है कि, आज लखनऊ और आस पास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 29.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मेरठ में शुक्रवार अक्तूबर का सबसे सर्द दिन दर्ज हुआ।

यह भी पढ़े - Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट यूपी के कई जिलों में 11-13 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश

देश में सबसे प्रदूषित शहर

देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में यूपी का गाजियाबाद पहले स्थान पर है। नोएडा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। राजधानी लखनऊ में भी प्रदूषण के स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी के गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे एक्यूआई लेवल 280 पर था। नोएडा में एक्यूआई लेवल 268 रिकॉर्ड किया गया।