2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी हार के बाद नई रणनीति बनाने में जुटीं मायावती, बुलाई दो दिनों की अहम बैठक, ये है पूरा प्लान

Mayawati New Strategy: बसपा प्रमुख मायावती निकाय चुनावों में अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल करना चाहती हैं ताकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ हो सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 27 May 2022, 9:35 AM IST

चुनावी हार के बाद नई रणनीति बनाने में जुटीं मायावती, बुलाई दो दिनों की अहम बैठक, ये है पूरा प्लान

प्रदेश में राज्यसभा की वोटिंग प्रक्रिया और राज्य सरकार द्वारा बजट पास हो जाने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां इस साल होने वाले उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP municipal elections 2022) की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबरों की माने तो नगर निकाय चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी नई रणनीति बनाएगी। जिसके मंथन के लिए मायावती ने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। बता दें कि ये बैठक बसपा अध्यक्ष ने 27 और 28 मई को बुलाई है।

मंथन और रणनीति बनाने का दौर जारी

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के हिस्से में सिर्फ 1 विधानसभा सीट आई थी। अपन इस करारी हार के बाद बसपा ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी में मंथन और रणनीति बनाने का दौर जारी है। कोशिश है कि वह निकाय चुनावों में अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल करे ताकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे इसका लाभ हो सके।

ये भी पढ़ें: बदमाशों ने आठ साल के बच्चे की ईंट से कुचलकर की हत्या, मां को भी नहीं छोड़ा, जानें पूरा मामला

पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश

इसी कड़ी में मायावती अब पार्टी को मजबूत बनाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इसके लिए वे लगातार विचार विमर्श कर रही हैं। वहीं बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक के पहले दिन मायावती मुख्य जोन प्रभारियों और दूसरे दिन जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। खबर है कि इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कपिल सिब्बल की संपत्ति जान कर हैरान रह जाएंगे आप, अरबों रुपए तो लोन में बांट रखा है

अन्य पार्टियां भी जुटी

उधर, बसपा के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी निकाय चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। कांग्रेस इसके लिए जोनवार बैठक कर रही है। वहीं आप ने भी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 26 जिलों में जिलाध्यक्ष बना दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 के आसपास नगर पालिका परिषद और लगभग 450 नगर पंचायतें हैं।