...ताकि यूपी से बाहर हो बसपा का विस्तार
बसपा रणनीतिकारों का मानना है कि यूपी में अगर सपा-बसपा का गठबंधन हुआ या फिर बसपा-कांग्रेस का। दोनों ही सूरत में फायदा कांग्रेस को ही होने वाला है। गठबंधन होने की स्थिति में बसपा का वोट तो कांग्रेस को ट्रांसफर हो जाएगा, लेकिन कांग्रेस का वोट बसपा को मिलेगा, इसकी कम ही संभावना है। ऐसे में मायावती चाहती हैं कि कांग्रेस अगर यूपी में गठबंधन करना चाहती है तो बदले में उसे कांग्रेस के प्रभाव वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गठबंधन करना होगा, ताकि यूपी से बाहर बसपा का विस्तार हो सके।