11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल अफसरों और यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Oct 12, 2017

Lucknow Railway News

लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हो गई। स्थाई वार्ता तन्त्र की पहले दिन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों को कार्यक्षेत्र तथा आवासीय परिक्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव अग्रसर रहेगा।

सहयोग प्रदान करने का आग्रह

इस अवसर पर उन्होने रेलवे प्रशासन की कार्य प्रणाली को सुगम एवं सहज बनाने के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों के हितो के लिए भी सुझाव मांगे गए है। इस अवसर पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के लखनऊ मण्डल के मंडल मंत्री ए के वर्मा ने कर्मचारियों की नियुक्ति, एमएसीपीएस पदोन्नति, कर्मचारी आवासों में पेयजल व्यवस्था, कार्य स्थान पर बेहतर सुविधा, रेलवे कालोनियों मे विद्युत व्यवस्था, वरीयता निर्धारण, स्थानांतरण, चिकित्सा सुविधा, सभी कार्यालय में महिला शौचालय की व्यवस्था, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी, लार्जेस एवं मृतक आश्रित के अन्तर्गत होनी वाली भर्तियों से संबधित समस्याओं के निस्तारण के लिए चर्चा की गयी।

शाखा अधिकारी रहे उपस्थित रहे

लखनऊ मण्डल के सहायक संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, सहायक मण्डल मंत्री भृगुनाथ, मण्डल संगठन मंत्री अतीकुर्रहमान, शाखा मंत्री जहीर अहमद, रामनगीना, आरएन गर्ग, मोहम्मद शाहिद अली, आर के पाण्डेय, सुदामा प्रसाद, निसार अली, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार निरंजन, भगीरथी प्रजापति, केएन कोहली व यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नए सुझाव प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मुकेश एवं समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी डीकेएस चौहान ने किया ।

यह भी पढ़ें - अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मोबाइल पर पर ले सकेंगे डाक्टर से सलाह